UP: CBI catches two red-handed accepting bribe, including rural bank branch manager-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी : सीबीआई ने ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

khaskhabar.com: रविवार, 07 दिसम्बर 2025 2:08 PM (IST)
यूपी : सीबीआई ने ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
आजमगढ़। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों की गिरफ्तारी की है। जांच एजेंसी ने ग्रामीण बैंक की दुर्वासा शाखा (जिला आजमगढ़) के ब्रांच मैनेजर और एक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत लेने के दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई की लखनऊ इकाई को शिकायत मिली थी कि दुर्वासा ब्रांच के ब्रांच मैनेजर ने एक किसान से 2 लाख 52 हजार रुपए के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन पास करने के बदले 10 प्रतिशत यानी 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की है। बातचीत के बाद रकम 20 हजार रुपए तय हुई। किसान ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। शिकायत की पुष्टि होने पर सीबीआई ने 5 दिसंबर 2025 को ब्रांच मैनेजर और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। अगले ही दिन 6 दिसंबर को सीबीआई की टीम ने सावधानीपूर्वक जाल बिछाया। तय समय पर जब शिकायतकर्ता किसान ब्रांच मैनेजर को 20 हजार रुपए की रिश्वत सौंप रहा था तो सीबीआई ने छापा मारकर दोनों को मौके पर धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की। महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। एजेंसी का कहना है कि जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या ये आरोपी पहले भी इसी तरह किसानों और ग्राहकों से रिश्वत लेते रहे हैं। बैंक के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैंकों में आम जनता विशेषकर किसानों को लोन के नाम पर इस तरह की रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement