UP board exams start in agra -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी बोर्ड के एग्जाम शुरू

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 11:36 AM (IST)
यूपी बोर्ड के एग्जाम शुरू
आगरा। आगरा में यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन हिंदी का एग्जाम हुआ। सत्ता बदलने के बाद नकल के ठेकेदार परेशान हैं। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के भी होश उड़े हुए हैं। 343 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। हिंदी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में अनिवार्य विषय है। सर्वाधिक स्टूडेंट्स इसी विषय की परीक्षा में शामिल होते हैं। जिले में हाईस्कूल के 72,222 संस्थागत, 8766 व्यक्तिगत और इंटरमीडिएट में 59,653 संस्थागत और 6227 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हुए। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 146868 परीक्षार्थी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. जितेंद्र सिंह यादव का कहना है कि 16 अतिसंवेदनशील और 51 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रहेगी।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement