UP BJP stirring of organizational change -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की सरगर्मी तेज

khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 11:04 AM (IST)
यूपी भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की सरगर्मी तेज
अभिषेक मिश्रा,लखनऊ।विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली धमाकेदार जीत के बाद प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य उप मुख्यमंत्री बन गये इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के तीन उपाध्यक्ष, दो महामंत्री भी सरकार में शामिल हो गये हैं। इसके मद्देनजर प्रदेश संगठन में बदलाव की सरगर्मी तेज हो गयी है। दिल्ली से लेकर यूपी भाजपा मुख्यालय तक में प्रदेश नेतृत्व को लेकर गुपचुप मंतण्रा तेज हो गयी है। पूर्वाचल में सत्ता का केन्द्र बन चुकी भारतीय जनता पार्टी इस बार अपना अध्यक्ष एक बार पश्चिमी यूपी से दे सकती है। हालांकि नये अध्यक्ष को लेकर पार्टी जल्दबाजी में नहीं है, फिर भी छह हफ्ते के भीतर संगठनात्मक बदलाव तय माना जा रहा है।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्षों में आशुतोष टण्डन, धर्मपाल सिंह व सुरेश राणा मंत्री बनाये गये हैं, जबकि दो महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह व अनुपमा जायसवाल मंत्री हैं। इसके साथ ही भाजपा की राष्ट्रीय टीम के एक उपाध्यक्ष डा. दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री व तीन राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह व डा. महेन्द्र सिंह भी सरकार का हिस्सा हैं। ऐसे में यूपी व केन्द्रीय संगठन दोनों में बदलाव होना तय है। यूपी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव मौर्य थे, पार्टी ने मोर्चा के अध्यक्षों की जिम्मेदारी अपने सांसदों को ही दी है, अब प्रदेश अध्यक्ष पर फिर से सांसद को ही लाने के तैयारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बहाने एक बार फिर सामाजिक समीकरणों को मजबूती देने की कोशिश में है। इसके तहत दलित वर्ग से सांसद राम शंकर कठेरिया के साथ पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर या फिर जालौन के सांसद भानु वर्मा को अध्यक्ष की कुर्सी दी जा सकती है। पार्टी ने जातीय समीकरणों से ऊपर उठकर संगठन की कमान देने पर आगे बढ़ी तो पश्चिमी यूपी के मेरठ से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।कठेरिया जहां संघ के जिला प्रचारक रहे हैं तो अग्रवाल विभाग प्रचारक थे। पार्टी की मिशन 2019 को हासिल करने के लिए एक बार फिर ब्राह्मण चेहरा आगे कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि पूर्वांचल के वाराणसी से पीएम मोदी, गोरखपुर से सीएम आदित्यनाथ योगी, इलाहाबाद के फूलपुर निर्वाचन क्षेत्र से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हैं तो पश्चिमी यूपी के हिस्से सिर्फ कैबिनेट की कुछ कुर्सियां ही आयी हैं, ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष की कमान पश्चिमी यूपी के नेता के हाथों देकर भाजपा राज्य में संतुलन बैठा सकती है

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement