Advertisement
उप्र : अयोध्या के बाद अन्य शहरों में हथियार चलाना सिखाएगा बजरंग दल

गौरतलब है कि अयोध्या में कार्यकर्ताओं को राइफल चलाने, तलवारबाजी और लाठियां भांजने की ट्रेनिंग देने के लिए कैंप आयोजित करने का मामला तूल पकड़ चुका है। इसको लेकर प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है। इस पूरी कवायद को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोडक़र देखा जा रहा है।
उधर, सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के नेताओं व मौलानाओं ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को हथियारों की ट्रेनिंग दिए जाने को आपत्तिजनक बताया है और इसकी कड़ी निंदा की है।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अयोध्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को राइफल चलाने की ट्रेनिंग दिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा था कि अगर मुस्लिम संगठन इस तरह के ट्रेनिंग कैंप लगाते तो क्या होता, शायद आसमान टूट कर गिर पड़ता।
ओवैसी ने ट्वीट कर यह बात कही थी और आगे लिखा था कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हिंदुओं को सुरक्षित रखने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। हिंदुओं पर कौन सा खतरा आ गया है, इन जोकरों को बॉर्डर पर भेज देना चाहिए।
--आईएएनएस
Advertisement
फरीदाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


