UP: 8 arrested including former IG before seminar against CM yogi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी : सीएम योगी के खिलाफ संगोष्ठी करते पूर्व आईजी समेत 8 गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 जुलाई 2017 08:01 AM (IST)
यूपी : सीएम योगी के खिलाफ संगोष्ठी करते पूर्व आईजी समेत 8 गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग थाना क्षेत्र स्थित यूपी प्रेस क्लब में सरकार विरोधी संगोष्ठी के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दलित संगठन के संयोजक और पूर्व आईजी एस.आर. दारापुरी व एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश दीक्षित समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह लोग संगोष्ठी के बाद योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे। दो जुलाई को पूर्व आईजी एस.आर. दारापुरी ने एक बयान जारी कर बताया था कि 3 जुलाई को दोपहर 2 बजे से उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में ‘सहारनपुर/कुशीनगर हो या ऊना : जातिवाद से नहीं समझौता’ विषयक संगोष्ठी आयोजन करने जा रहे हैं। उन्होंने गुजरात के 45 लोगों को झांसी में ट्रेन से उतार कर पुलिस हिरासत में लेने की भी निंदा की थी। उनका कहना था कि यह दलितों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का खुला हनन है। सोमवार को वह प्रेस क्लब में संगोष्ठी करने के लिए आए थे, तभी पुलिस ने दारापुरी व दीक्षित समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया है। उधर पूर्व आईपीएस ने ट्वीट कर अपनी गिर$फ्तारी की खबर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि उनके लखनऊ पुलिस ने आठ लोगों को प्रेस क्लब से गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement