khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 8:34 PM (IST)
उदयपुर। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, और कई सख्त कदम भी उठा रही है। सरकार के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर बेटी बचाओं-बेटी पढाओं के मिशन मे कई स्वय सेवी संस्थाएं भी काम कर रही है। इस राष्ट्रव्यापी मिशन मे अपनी सहभागिता निभाने के लिए उदयपुर के भट्ट मेवाडा समाज के युवाओं द्वारा दिग्गज प्रोडक्शन के बैनर तले बेटियां सुख का आधार वीडियो एल्बम बनाया गया है।
इस वीडियो एल्बम का भव्य लोकापर्ण 21 अगस्त को आलोक संस्थान सेक्टर - 11 के व्यास सभागार में होगा । साथ ही लोकार्पण समारोह के दौरान भट्ट मेवाडा समाज के द्वारा समाज की 15 प्रतिभावान बेटियों को भी सम्मानित किया जायेगा। आयोजनकर्ता उदयपुर के युवा कलाकार अभिषेक जोशी अंशु ने पत्रकारों को बताया कि करीब 8 महीने पहले इस एल्बम के गाने को लिखकर झलक प्रिया स्टूडियों मे रिकाॅर्डिंग की, जिसमे अतुल पण्डया, सोनू एवं नीतू ने स्वर दिये। कई लोगों द्वारा इस गाने की सराहना मिलने के बाद इसे फिल्मांकन करने की ठानी। जिसके लिए इस गाने को उदयपुर की लोकेशन में समाज के लोगो द्वारा निस्वार्थ भाव से फिल्मांकन किया, जिसे चिन्मय भट्ट द्वारा निर्देशित किया गया है।