Unique and enchanting views were overwhelmed audience-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनूठे और मनमोहक नजारे देख अभिभूत हो उठे दर्शक

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 10:03 PM (IST)
अनूठे और मनमोहक नजारे देख अभिभूत हो उठे दर्शक
राजसमन्द। शांतिदूत समिति और राजसमन्द पीजन एसोसिएशन की ओर से बुधवार शाम सौ फीट रोड स्थित रामानुज वाटिका में जिलास्तरीय पीजन उड़ान प्रतियोगिता और पीजन शो का आयोजन किया गया। शहर में अपनी तरह के हुए इस अनूठे कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में कबूतरप्रेमी शो में पहुंचे। इस मौके पर दुबई निवासी उस्ताद अयूब ईशाक और उस्ताद खालीद भाई, हितेश भाई और मुम्बई से आए आनंद कुमार भी थे। संरक्षक अंकित पालीवाल ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि निरीह प्राणी कबूतरों के प्रति मानव प्रेम और लगाव बढ़ाने की दिशा में इस सेमीनार का आयोजन किया गया। अब एसोसिएशन भविष्य में भी इस तरह का आयोजन कर कबूतरों के प्रति जागरुकता लेकर आएगा। इस दौरान लोगों ने बड़ी उत्सुकता के साथ कबूतरों को अपने इर्दगिर्द आसमान में उड़ते हुए देखा और लोगों ने इस अनूठे नजारे को कैमरे में भी कैद किया। पीजन शो के तहत लोगों ने विभिन्न प्रकार के मनमोहक कबूतर देखे और आनंद का अनुभव किया। संरक्षक अंकित पालीवाल ने बताया कि शांतिदूत स्पद्र्धा उड़ान में नितिन चैधरी प्रथम, अंकित पालीवाल द्वितीय और शैलेन्द्र सनाढ्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि पीजन शो स्पद्र्धा में विशाल गौरवा प्रथम, कमल पालीवाल ने द्वितीय और रजत सनाढ्य तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में गुलाल गौरवा, संदीप पालीवाल, निरंजन गुर्जर, दिनेश कुमावत, अचिन सेन, पिन्टू, प्रकाश, गोपाल, मानस, कादिर, रिंकू और बंटी सहित एसोसिएशन से जुड़े कई सदस्य मौजूद रहे।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement