केंद्रीय कपड़ा मंत्री ईरानी चित्तौड़ पहुंची, किसी को पता नहीं चला
khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 4:16 PM (IST)
चित्तौडग़ढ़। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी मल्होत्रा शनिवार सुबह भीलवाड़ा जाते समय चित्तौडग़ढ़ के बाहरी क्षेत्र स्थित एक होटल में चाय-पानी के लिए रुकीं, लेकिन उनके प्रवास तक पार्टी कोई भी पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए नहीं पहुंचा। सांसद बाहर होने के कारण वे भी नहीं थे। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ईरानी शनिवार को भीलवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से फ्लाइट के जरिये उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर उतरीं और वहां से सडक़ मार्ग से भीलवाड़ा के लिए रवाना हुई थीं।