Union Minister Shekhawat Visits Baba Ramdevjis Samadhi at Ramdevra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रामदेवरा पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किए बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन

khaskhabar.com: रविवार, 06 सितम्बर 2026 12:38 PM (IST)
रामदेवरा पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किए बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन
जोधपुर/रामदेवरा। किए। उन्होंने रामसापीर की विधिवत पूजा-अर्चना कर पवित्र ज्योत के दर्शन किए और देश एवं प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि तथा अमन-चैन की कामना की। इस दौरान पोकरण केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज सुबह फलोदी से पवित्र तीर्थस्थली रामदेवरा पहुंचकर लोकदेवता बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शनविधायक महंत प्रतापपुरी महाराज भी साथ रहे। शेखावत ने कहा कि रामदेवरा में प्रतिवर्ष भादवा सुदी द्वितीया से एकादशी तक विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से पैदल यात्रा करते हुए तथा हाथों में ध्वजा लेकर रामदेवरा पहुंचते हैं और बाबा रामदेवजी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि इस पवित्र माह में बाबा रामदेवजी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। इस दौरान पोकरण के महंत प्रतापपुरी जी महाराज भी उनके साथ रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement