Unemployed Unified Confederation Launches CMs Declaration Amaran Anshan Declaration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेरोजगार एकीकृत महासंघ ने लगाई सीएम से गुहार,आमरण अनशन की घोषणा

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 मार्च 2017 2:27 PM (IST)
बेरोजगार एकीकृत महासंघ ने लगाई सीएम से गुहार,आमरण अनशन की घोषणा
जयपुर। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ की ओर से मंगलवार को रीट शिक्षक भर्ती के मामले को लेकर पिंकसिटी प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जहां संघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने बताया की सरकार से हमने कई बार आश्वासन मिला लेकिन हमारी मांगो पर अभी तक राज्य सरकार ने गम्भीरता नहीं दिखाई है, इन लोगों का कहना है की साल 2013 के चयनित छात्र और साल 2012 के रिवाइज़ चयनित शिक्षकों की नियुनक्ति नहीं हुई, ऐसे में शिक्षा मंत्री देवनानी साल 2012-2013 के चयनित शिक्षक बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहें हैं। इनका कहना है कि शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी और अधिकारियों से कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन झुठे आश्वासनों के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। जिसका ठोस नतीजा न निकलने पर मंगलवार से इन्होंने आमरण अनशन पर बैठने की बात करते हुए मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।




[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement