Unemployed engineer youth committed suicide in Kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटा में बेरोजगार इंजीनियर युवक ने किया सुसाइड

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 अगस्त 2023 2:51 PM (IST)
कोटा में बेरोजगार इंजीनियर युवक ने किया सुसाइड
कोटा । शहर के उद्योगनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने नहर में कूद कर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा कि नौकरी नही मिलने से युवक कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। जॉब के लिए बात करने की कहकर घर से निकला था । वहीं बाद में दोपहर में उसने थेगडा नहर में छलांग लगा दी। निगम की रेस्क्यू ने टीम ने 2 घंटे सर्च अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला और एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। युवक की शिनाख्त राकेश नायक निवासी उत्तम नगर बोरखेड़ा के रूप में हुई। घटना बुधवार दोपहर की है। पिता कमलेश ने बताया कि राकेश ने 4 साल पहले बीटेक की थी। लेकिन उसे जॉब नहीं मिली। कुछ जगह उसे जॉब मिली लेकिन चार-पांच दिन में ही छूट गई।जॉब नहीं मिलने से वो डिप्रेशन में चल रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement