Uncontrolled truck trample a biker-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहले छोटा बेटा गया, फिर बड़ा, अब राममूरत ने भी छोड़ी दुनिया

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 फ़रवरी 2017 11:17 PM (IST)
पहले छोटा बेटा गया, फिर बड़ा, अब राममूरत ने भी छोड़ी दुनिया
फूलपुर-आजमगढ़। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार एक व्यक्ति को रौंद दिया। ऐसे में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक एक निजी फाइनेंस एण्ड इंवेस्टमेंट कम्पनी का एजेंट था। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित यूनियन बैंक के सामने लखनऊ-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर गुरूवार सायं चार बजे के करीब घटी। हुआ यह कि शाहगंज की तरफ से तेज़ गति आ रही खाली ट्रक ने उसी तरफ से बाइक पर आ रहे 52 वर्षीय राममूरत यादव पुत्र दुखहरन यादव निवासी हैबतपुर वनबीरपुर थाना कोतवाली फूलपुर को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गिर पड़ा और ट्रक बाइक सवार को कुचलते हुए भाग निकला। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के आधे घंटे बाद फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ऐसी स्थिति में मुख्य मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा जिससे वाहनों की लम्बी कतार दूर तक लगी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाम को हटवाया।
मृतक सहारा एजेन्ट के तौर पर कार्य कर रहा था। मृतक के ऊपर पिछले तीन र्ष से विपत्ति आ रही है। तीन वर्ष पहले ही मृतक का छोटा पुत्र हार्ट टैक से मरा था। वही दो माह पूर्व ही सहारा कं0 में एजेन्ट के तौर पर ार्य कर रहे बड़े बेटे की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
बूढ़े कंधे पर अपने दोनोंं पुत्रों के लाश उठाने के बाद अपने पूरे परिवार,पत्नी, दो बहू कई पोते पोती के संरक्षण व भरणपोषण की जिम्मेदारी राममूरत पर आ गयी थी। राममूरत बिजली मोटर का मिस्त्री था लेकिन पूरे परिवार का खर्च चलाने के लिए अपने बड़े के बेटे के सहारा के कार्य को भी एजेंट बनकर कर रहा था।

[@ BJPका यूपी घोषणापत्र,राममंदिर के लिए संवैधानिक तरीके से होगा काम]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement