uncontrolled truck overturned in mirjapur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गार्डर लदा अनियंत्रित ट्रक पलटा

khaskhabar.com: बुधवार, 25 जनवरी 2017 6:40 PM (IST)
गार्डर लदा अनियंत्रित ट्रक पलटा
मिर्जापुर। जिले के चुनार कोतवाली के अहरौरा-जमुई मार्ग पर गुलाबकपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर में गार्डर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के बीच जख्मी चालक साढ़े तीन घंटे तक ट्रक में फंसा रहा। कटिंग करके पुलिस ने चालक को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कराने के बाद वाराणसी रेफर किया। छत्तीसगढ़ के वार्डफनगर का रहने वाला 40 वर्षीय चालक ओमप्रकाश ट्रक पर गार्डर लादकर छत्तीसगढ़ से धमहा चुनार स्थित लोहा कारखाना में जा रहा था। इमिलियाचट्टी से आगे चौकिया मार्ग पर दोपहर पौने एक बजे गुलाबकपुर गांव के पास पहुंचने पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक ओमप्रकाश ट्रक के बीच फंस गया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे इमिलियाचट्टी चौकी प्रभारी मिथिलेश कुमार और कजरहट चौकी की पुलिस ने क्रेन बुलाकर पहले ट्रक पर लदा लोहा खाली करवाया। इसके बाद पुलिस बड़े ही सावधानी के साथ कटर मशीन से ट्रक के भागों को काटकर चालक को बाहर निकाला। चालक ट्रक के मध्य इतनी इस तरह से फंसा था कि उसे बाहर निकालने में पुलिस को साढ़े तीन घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शाम को सवा चार बजे कटिंग करके ट्रक के मध्य फंसे चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद प्राथमिक उपचार करके उसे सरकारी एम्बुलेंस से वाराणसी भेजा गया। डाक्टर के मुताबिक चालक की हालत नाजुक है।

[@ वरमाला के समय दुल्हा फरार, वधु पक्ष ने वर पक्ष को बनाया बंधक]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement