Uncontrolled sleeper coach bus accident in bundi, womans death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजोलिया घाटे से उतरते वक्त अनियंत्रित होकर पलटी बस, महिला की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 12:40 PM (IST)
बिजोलिया घाटे से उतरते वक्त अनियंत्रित होकर पलटी बस, महिला की मौत
बूंदी। यहां शनिवार सुबह एक हादसे की वजह से चीख-पुकार मच गई। शनिवार सुबह 5 बजे बिजोलिया घाटे के पास यात्रियों से भरी हुई स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में 15 अन्य यात्री घायल हुए हैं।। बताया जा रहा है कि बस नीमच से जयपुर सत्संग में जा रही थी। बिजोलिया घाटे से उतरते वक्त यह हादसा हो गया। हादसे में एक महिला बस के नीचे दब गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 108 एम्बुलेंस से बूंदी अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों का दल घायलों के इलाज में जुट गया है। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। [@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement