Unconscious murder case will be Registered on striking doctors-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हड़ताली डॉक्टर्स पर दर्ज होगा गैर-इरादतन हत्या का केस!

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 नवम्बर 2017 10:46 AM (IST)
हड़ताली डॉक्टर्स पर दर्ज होगा गैर-इरादतन हत्या का केस!
जयपुर। प्रदेश में हाल ही हुई डाक्टरों की हड़ताल के मामले में हाईकोर्ट में डॉक्टरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किए जाने को लेकर याचिका दायर की गई है। इस मामले में डॉ. अभिनव शर्मा ने हाईकोर्ट में एक प्रार्थना पत्र पेश कर आग्रह किया है कि हड़ताली डॉक्टर्स के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर और रेस्मा के तहत कार्रवाई की जाए। इस प्रार्थना पत्र पर 27 नवंबर को सुनवाई होगी। मामले में सुनवाई करते हुए न्यायाधीश केएस झवेरी व वीके व्यास की खंडपीठ ने डाक्टर्स की हड़ताल को गंभीर माना। अदालत ने मामले में महानगर मजिस्ट्रेट-11 को भी पक्षकार बनाने के लिए कहा है जहां पर 2011 में डॉक्टर्स द्वारा की गई हड़ताल से संबंधित मुकदमे लंबित चल रहे हैं। सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से कहा कि हड़ताल पर गए चिकित्सकों के खिलाफ सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement