Uncle-nephew died due to high tension line current in Sitapur UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 13 दिसम्बर 2017 09:50 AM (IST)
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मंगलवार को बाइक सवार चाचा-भतीजे की करंट से झुलस कर मौत हो गई। दो अन्य लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, हरदोई निवासी छेदी (63) अपने 10 साल के भतीजे गोलू के साथ प्रमोद और प्रियांशी को लेकर बाइक से सीतापुर रिश्तेदारी में आए थे। बताते हैं कि पिसावां थाना क्षेत्र के ढकिया कलां गांव में उनकी बाइक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। हादसे में छेदी और गोलू की करंट से झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रमोद और प्रियांशी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement