-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: वर्ष 2026 में हताहत आम नागरिकों की संख्या पिछले वर्षों से कहीं अधिक

Source: UN News: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
यूक्रेन: वर्ष 2026 में हताहत आम नागरिकों की संख्या पिछले वर्षों से कहीं अधिक
यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निगरानी मिशन (HRMMU) ने मंगलवार को बताया कि फ़रवरी 2022 में रूस के व्यापक आक्रमण की शुरुआत के बाद से, इस वर्ष सबसे अधिक आम नागरिक हताहत हुए हैं. यूक्रेन में अक्टूबर 2026 में 372 आम नागरिक मारे गए और 1,981 घायल हुए. यह संख्या पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में 95 फ़ीसदी अधिक है.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निगरानी मिशन के प्रमुख ने बताया कि 2026 के पहले 10 महीनों में ही पूरे वर्ष 2025 से अधिक आम नागरिक मारे गए हैं, जबकि 2025 में भी 2024 की तुलना में अधिक मौतें हुई थीं.उन्होंने विश्व समुदाय से अपील की कि वह “यूक्रेन के आम नागरिकों पर युद्ध के घातक असर के प्रति सम्वेदनहीन न हो जाए.”फ़रवरी 2022 से अब तक यूक्रेन में लगभग 18 हज़ार आम नागरिक मारे गए हैं और लगभग 58 हज़ार घायल हुए हैं. © UNICEF/Diego Ibarra Sánchez यूक्रेन के चेरनिहीव में एक लड़की, बमबारी में ध्वस्त हुए एक स्कूल के मलबे से गुज़र रही है. (फ़ाइल) नवम्बर में घातक हमलेआम नागरिकों के हताहत होने का यह चिन्ताजनक सिलसिला नवम्बर में भी जारी रहा. इस दौरान युद्ध की शुरुआत के बाद से आम नागरिकों पर सबसे घातक हमलों में से एक हुआ.दो नवम्बर को दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के कोमिशुवाख़ा में एक स्कूल परिसर पर कई बम गिरे. हमले में एक भूमिगत आश्रय स्थल भी निशाना बना, जहाँ लोग मानवीय सहायता लेने के लिए एकत्र हुए थे.यूक्रेनी प्रशासन ने 16 नवम्बर को बताया कि हमले में 72 लोग मारे गए और चार अब भी लापता हैं.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निगरानी मिशन पीड़ितों की पहचान और स्थिति की पुष्टि करने में जुटा है. अब तक पुष्टि हुई है कि मृतकों में दर्जनों आम नागरिक थे, जिनमें स्थानीय निवासी, प्रशासनिक कर्मचारी और आपात सेवाकर्मी शामिल हैं.वहीं, सोमवार को पूर्वी यूक्रेन के क्रामातोर्स्क शहर से चलने-फिरने में कठिनाई झेल रहे नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे एक राहत वाहन पर ड्रोन हमला हुआ.संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि हमले में वाहन चालक गम्भीर रूप से घायल हुआ, एक यात्री को मामूली चोटें आईं और अन्य यात्रियों की सुनने की क्षमता प्रभावित हुई.संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता समन्वय कार्यालय (OCHA) ने राहतकर्मियों समेत सभी आम नागरिकों की सुरक्षा की अपील दोहराई है. © UNOCHA/Viktoriia Andriievska यूक्रेन की राजधानी कीव में बमबारी से क्षतिग्रस्त एक इमारत में प्रवेश करता एक व्यक्ति. मिसाइलें और ड्रोनलम्बी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें और ड्रोन अब भी नागरिक हताहतों का सबसे बड़ा कारण हैं. कुल हताहतों में आधे से अधिक इन्हीं हथियारों का शिकार हुए हैं.अक्टूबर में ग्लाइड बमों से हताहतों की संख्या में भी तेज़ बढ़ोत्तरी हुई. पंखों से लैस ये बम विमानों से गिराए जाने के बाद लम्बी दूरी तय कर सकते हैं.सितम्बर की तुलना में अक्टूबर में इन बमों से होने वाली मौतों की संख्या दोगुनी हो गई. इनके हमलों में 92 आम नागरिक मारे गए और 331 घायल हुए.अक्टूबर में कुल नागरिक हताहतों में से 18 फ़ीसदी ग्लाइड बमों और 19 फ़ीसदी कम दूरी वाले ड्रोन हमलों का शिकार हुए. © UNICEF/Oleksii Filippov एक रेलवे स्टेशन पर, बिजली कटौती के दौरान यात्रियों को, कुछ ऐसे हालात का सामना करना पड़ता है. जिससे उजागर होता है कि बिजली में व्यवधान किस तरह परिवहन, संचार और दैनिक जीवन को तुरन्त प्रभावित कर सकता है. ऊर्जा ढाँचे पर हमलेयूक्रेन युद्ध के बीच पाँचवीं सर्दी का सामना करने की तैयारी में है. ऐसे में रूसी बलों ने अक्टूबर में देश के ऊर्जा बुनियादी ढाँचे पर हमले तेज़ कर दिए.हमलों में बिजली व घरों को गर्म रखने वाली व्यवस्थाओं को नुक़सान पहुँचा, जिससे बिजली और कुछ शहरों में जल आपूर्ति बाधित हुई.यूक्रेनी प्रशासन को देश भर में चरणबद्ध बिजली कटौती लागू करनी पड़ी.यूक्रेनी बलों ने भी देश के रूसी क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में बिजली के बुनियादी ढाँचे को निशाना बनाया.रूसी क़ब्ज़े वाले इलाक़ों और रूस में हमलेरूसी प्रशासन के अनुसार, अक्टूबर में यूक्रेनी हमलों में यूक्रेन के रूसी क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में कम से कम 90 लोग मारे गए और 306 घायल हुए, जबकि रूस में 59 लोग मारे गए और 402 घायल हुए.हालाँकि, सीमित पहुँच और स्वतंत्र सूचना स्रोतों के अभाव में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निगरानी मिशन इन आँकड़ों की पुष्टि नहीं कर सका है.यूक्रेनी बलों ने रूसी क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में बिजली ढाँचे को भी निशाना बनाया. मिशन ने इन इलाक़ों में कम से कम 12 आम नागरिकों की मौत और 18 के घायल होने की स्वतंत्र पुष्टि की है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement