Advertisement
उदयपुर : रोंकिनी गुप्ता की रेशमी आवाज से गूंजेगा शिल्पग्राम

केंद्र निदेशक फुरकान खान का कहना है कि क्लासिकल सिंगिंग के क्षेत्र में रोंकिनी गुप्ता एक ऐसी अद्भुत गायिका है, जो शुद्ध ख्याल और बॉलीवुड संगीत का अनूठा मिश्रण है। संगीत के क्षेत्र में उनकी सुर-साफी और अभिव्यक्ति को मोल्ड करने की क्षमता के मामले में बहुत ही खास पहचान है। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान जब किसी सिंगर की मुक्तकंठ से तारीफ करें तो समझा जा सकता है कि उसकी आवाज में कितनी कशिश और साधना होगी। रहमान रोंकिनी को सार्वजनिक रूप से कई बार अपनी सबसे पसंदीदा शास्त्रीय गायिका बता चुके हैं।
कथक गुरु और प्रसिद्ध नृत्यांगना डॉ.आरती की होगी प्रस्तुति
ऋतु बसंत के पहले दिन शुक्रवार को एक और प्रस्तुति, जो दर्शकों के लिए यादगार बनने वाली है, वह है प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना डॉ.आरती सिंह एंड ग्रुप का कथक नृत्य। रायपुर (छत्तीसगढ़) के कमला नेहरू संगीत महाविद्यालय में नृत्य विभाग की प्रोफेसर डॉ.आरती उदयपुर के महाराणा कुंभा महोत्सव के अलावा उज्जैन के अखिल भारतीय कालिदास समारोह, खजुराहो डांस फेस्टिवल, वाराणसी के गंगा महोत्सव और रायगढ़ के चक्रधर महोत्सव जैसे प्रतिष्ठित समारोहों में अपनी सम्मोहित करने वाले कथक नृत्यों की प्रस्तुति दे चुकी हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


