Udaipur: People who stole diesel from vehicles arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर : वाहनों से डीजल चुराने वाले गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 10 अप्रैल 2024 8:10 PM (IST)
उदयपुर : वाहनों से डीजल चुराने वाले गिरफ्तार
उदयपुर। नेशनल हाईवे व स्कूलों के बाहर खड़े वाहनों में से डीजल चोरी करने वाले गैंग को उदयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने एक कार एवं चोरी किया गया डीजल भी बरामद किया है। गौरतलब है कि गत 5 अप्रैल को टीडी निवासी रामलाल पुत्र अमराजी कलाल ने टीडी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी के उसके संचालित नवीन पब्लिक स्कूल की 3 बसों में से अलग—अलग समय पर डीजल चोरी हो गया। इसी तरह 1 अप्रैल को रात्रि 2 से 3.30 बजे के बीच करीब 300 लीटर डीजल भी अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। टीडी थानाधिकारी फैली राम के सुपरविजन में उनकी टीम द्वारा छापेमारी में अभियुक्त नाई थाना क्षेत्र के डोडावली निवासी दिनेश पुत्र पेमाजी, प्रेम पुत्र भंवर और सुरेश पुत्र खेमाजी को गिरफ्तार किया। जिनसे तीनों वारदात में उपयोग ली गई कार एवं चोरी किया डीजल बरामद कर लिया। आरोपियों से चोरी से जुड़ी अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना पुलिस ने जताई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement