udaipur news : removed encroachments from Thoroughfare -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब निर्भय सिंह के घर तक पहुंच सकेगी बारात

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 9:56 PM (IST)
अब निर्भय सिंह के घर तक पहुंच सकेगी बारात
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र का मादा गांव का निर्भय सिंह पिछले एक साल से चिंताग्रस्त था, उसे चिंता थी कि वह अपनी बेटी की शादी कैसे करवा पाएगा, घर पर आने का रास्ता नहीं है, बारात घर तक कैसे आएगी, शादी का सामान घर तक कैसे ले जाएगा। घर तक जाने के रास्ते को लेकर वह पिछले 10 साल से ऐसी चिंता कर रहा था, लेकिन शुक्रवार को उसकी सारी चिंता मिट गई। तहसीलदार हुकुम कुंवर, विकास अधिकारी मनहर विश्नोई ने पूरे दल-बल के साथ मौके पर जाकर आम रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया। अब निर्भय सिंह के घर तक जाने का रास्ता खुल गया है। जानकारी के अनुसार गुलाब सिंह राजपूत ने अतिक्रमण कर पत्थरों का कोट कर आम रास्ता बंद कर दिया था। रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर निर्भय सिंह पिछले 10 साल से ज्ञापन दे रहा था। उसने विकास अधिकारी से लेकर प्रधानमंत्री तक ज्ञापन भेजे, मगर सुनवाई नहीं हुई। 25 नवंबर को छाली ग्राम पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण शिविर में निर्भय सिंह ने उपखंड अधिकारी मुकेश कलाल को ज्ञापन दिया। उन्होंने जांच कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को तहसीलदार हुकुम कुंवर व विकास अधिकारी मनहर विश्नोई मौके पर गए। वहां पटवारी व भू निरीक्षक ने जांच की तो करीब डेढ़ किलोमीटर आम रास्ते पर अतिक्रमण पाया गया। उसके बाद पुलिस जाप्ते के साथ जेसीबी से अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाया गया।
तहसीलदार हुकुम कुंवर ने बताया कि मादा ग्राम पंचायत क्षेत्र के बडूंदिया गांव के फले से मादा जाने वाले रास्ते पर गुलाब सिंह ने अतिक्रमण कर रखा था, जिसे जेसीबी मशीन से हटाया गया। अब मौके पर 5 मीटर चौड़ा रास्ता बन गया है।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement