Udaipur: Fatehsagar lake is overflowing, the gate of the drain can open anytime-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर : फतहसागर झील लबालब, ओवरफ्लो के गेट कभी भी खुल सकते हैं

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 अगस्त 2025 3:41 PM (IST)
उदयपुर : फतहसागर झील लबालब, ओवरफ्लो के गेट कभी भी खुल सकते हैं
उदयपुर। जिसका इंतजार वर्षों से उदयपुरवासी कर रहे थे, वो घड़ी आखिरकार आ ही गई। झीलों की नगरी की शान, ऐतिहासिक फतहसागर झील अब पूरी तरह लबालब हो चुकी है। झील का जलस्तर इस कदर बढ़ चुका है कि प्रशासन किसी भी क्षण फतहसागर के नाले के गेट खोलने का ऐलान कर सकता है। इस अनमोल पल के गवाह बनने के लिए लोगों की आवाजाही झील किनारे तेज हो गई है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई इस नज़ारे को अपनी आंखों और कैमरों में कैद करने के लिए उत्साहित है। फतहसागर का भरना सिर्फ पानी से भरना नहीं, बल्कि उदयपुरवासियों के दिलों की खुशियों का उमड़ना भी है। झील का लबालब होना किसानों के लिए राहत की सौगात है तो पर्यटन कारोबारियों के लिए उम्मीदों की नई किरण।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement