Udaipur : Athletes Shine in Pencak Silat, 33 Selected for National Championship in Nashik-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर : पेंचक सिलाट में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, नासिक में होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए 33 खिलाड़ियों का चयन

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 जून 2026 8:23 PM (IST)
उदयपुर : पेंचक सिलाट में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, नासिक में होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए 33 खिलाड़ियों का चयन
उदयपुर। जयपुर की पहलवान कुश्ती अकादमी में आयोजित राजस्थान राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट ट्रायल प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उदयपुर जिले के कुल 33 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप के लिए हुआ है, जिससे जिले के खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है। पेंचक सिलाट एसोसिएशन उदयपुर के मुख्य सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने बताया कि ये सभी चयनित खिलाड़ी 25 से 28 जून 2026 तक नासिक (महाराष्ट्र) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप में राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे और राज्य का दम दिखाएंगे। उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, उनके कोच के बेहतरीन मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट सहयोग को दिया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी : टीम में साकेत सांवरिया, हर्षिल राठौड़, ग्यानवी नायक, लेखाश कावड़िया, उत्कर्ष पटेल, यशविका अनेजा, युगांश कलासुआ, जेसिका लेखारी, विनीता कुमारी, धृत जैन, आयात खाकर, अरविका जैन, इकरा नाज, हारवी कुमावत, गीतेश कलाल, रिद्धि जलानिया, अर्णव जैन, प्राची मीणा, सिद्धार्थ सिंह, मोहित सिंह, लक्ष्मी डांगी, कृतिका कुंवर, अंजलि सुथार, सनाया जैन, अविका भट्ट, रुद्रांश वर्धन सिंह, अबीर जोशी, आफया मंसूरी, कृयांश राठौड़, समर्थ पवार, पहल जैन और सिद्धश्वरी सिंह शामिल हैं।
उदयपुर की इस टीम को राष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मुख्य कोच प्रफुल्ल सांवरिया एवं मनीष सालवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का चयन होना यह साबित करता है कि उदयपुर में पेंचक सिलाट खेल की लोकप्रियता और इसकी प्रशिक्षण व्यवस्था बेहद मजबूत है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों व प्रशिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे नासिक में मेडल जीतकर न केवल राजस्थान बल्कि उदयपुर का नाम भी देश स्तर पर रोशन करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement