Two youths riding a bike fired from behind on a woman riding a scooty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूटी सवार महिला पर बाइक सवार दो युवकों ने की पीछे से फायरिंग

khaskhabar.com: शनिवार, 24 जून 2023 7:25 PM (IST)
स्कूटी सवार महिला पर बाइक सवार दो युवकों ने की पीछे से फायरिंग
- महिला की मौत, 17 साल का बेटा बैठा था स्कूटी पर भरतपुर । भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में स्कूटी सवार महिला को बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े पीछे से गोली मार दी जिससे महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला स्कूटी लेकर जा रही थी, पीछे उसका बेटा बैठा हुआ था। घटना भरतपुर जिले के नदबई थाना अंतर्गत कासगंज रोड की है। थानाधिकारी श्रवण पाठक के अनुसार नदबई निवासी सुधा चौधरी अपनी स्कूटी से अपने घर की तरफ जा रही थी महिला के साथ स्कूटी पर उसका बेटा भी बैठा हुआ था। इसी दौरान कासगंज रोड पर मंदिर के पास बाइक सवार दो युवक अचानक आए और स्कूटी सवार महिला पर फायरिंग कर डाली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को घायल अवस्था में नदबई के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला सुधा चौधरी को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नदबई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement