शहर में कुछ दिनों पहले रतलाम रोड स्थित एक कपड़े के शोरूम में चोरी के
मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में
लाखों रुपए का सामान चोरी किया गया था। इस मामले में शोरूम मालिक ने
कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए
मंगलवार को दो युवाओं दुधसिंह पुत्र बहादुर तथा कालू को गिरफ्तार किया है।
दोनों कोतवाली क्षेत्र के आमली पाड़ा इलाके के रहने वाले हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई थी चोरी