आजमगढ़। दो विवाहिताएं संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गयी। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। एक घटना तरवां थानाक्षेत्र के मुरादपुर गांव में घटी। इस गांव की रहने वाली 29 वर्षीया पूनम पत्नी श्यामधारी गुरूवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग से बुरी तरह से झुलस गयी।
आनन-फानन में परिजन उसे लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर गये। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दूसरी घटना मऊ जिले के मधुबन थानाक्षेत्र के धर्मपुर लिलहवां गांव में घटी। इस गांव की रहने वाली 26 वर्षीया प्रियंका पत्नी अनिल ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल गिराकर खुद को आग के हवाले कर दिया। मऊ में बेहतर उपचार न हो पाने की वजह से परिजनों यहां के जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया है। कुछ लोगों का कहना है कि पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी