Two thousand ANMs will be given before Deepawali, will be the appointment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो हजार एएनएम को मिलेगी दीपावली से पहले मिलेगी खुशियां, होगी नियुक्ति

khaskhabar.com: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 7:38 PM (IST)
दो हजार एएनएम को मिलेगी दीपावली से पहले मिलेगी खुशियां, होगी नियुक्ति
जयपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा एएनएम 2016 की जारी संशोधित चयन सूची में शामिल 2 हजार 45 पदों पर नियुक्ति आदेष जारी कर दिये गये हैं। इन पदों के लिए दीपावली से पूर्व संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से पदस्थान आदेश जारी किये जायेंगे।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने बताया कि प्रदेष के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को चयन सूची में शामिल एएनएम को दीपावली से पूर्व ही पदस्थापन के आदेष जारी करने के निर्देश दिये गये हैं। सराफ ने विश्वास व्यक्त किया कि इन नवचयनित एएनएम की नियुक्ति के बाद उपस्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक रिक्त पदों को भरा जायेगा एवं इससे स्वास्थ्य सेवायें और सुदृढ़ होंगी। संशोधित सूची विभागीय वेबसाईट पर भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement