रेवाड़ी। नाईवाली चौक पर दो गाडिय़ों के स्पेयर पार्ट्स की दुकानों पर कंपनी अधिकारी और पुलिस ने छापेमारी की। इसमें करीब छह लाख रुपए के नकली स्पेयर पार्ट्स पुलिस ने बरामद किए। नाईवाली चौक स्थित दिनेश मोटर्स और गेरा मोटर्स पर यह कार्रवाई हुई। इन दुकानों पर नामी कंपनी के नाम पर लोगों की डुप्लीकेट माल देकर ठगी की जाती थी।