Two school buses caught fire in Gurugram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुग्राम में दो स्कूल बसों में लगी आग

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अप्रैल 2023 5:02 PM (IST)
गुरुग्राम में दो स्कूल बसों में लगी आग
गुरुग्राम। गुरुग्राम में बुधवार दोपहर एक निजी स्कूल के परिसर में खड़ी दो स्कूल बसों में आग लग गई। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर करीब 1.15 बजे सूचना मिली कि शहर के सेक्टर-45 स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में खड़ी दो बसों में अचानक आग लग गई है। हालांकि, घटना के समय बसों के अंदर कोई बच्चा मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि बस में चिंगारी से कथित तौर पर आग लगी जो दूसरी बस में भी फैल गई। देखते ही देखते दोनों बसें धू-धू कर जलने लगीं। आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियाों को मौके पर भेजा गया।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement