khaskhabar.com: सोमवार, 27 मार्च 2017 5:56 PM (IST)
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र
में दूल्हापुर के समीप सोमवार सुबह दो लोगों के शव मिलने से इलाके में
सनसनी फैल गई। ये शव शम्भु यादव व राकेश यादव के
थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
परिजन पुप्पु ने बताया कि दोनों ग्राम कायमपुर थाना सकीट जिला एटा
के रहने वाले है। घर से चार बजे मैनपुरी के लिए चीनी लेने के
लिए मोटरसाइकल से निकले थे। सुबह पता चला कि किसी ने बड़ी ही
बेरहमी के साथ गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।