Advertisement
हत्या के मामले में 24 घंटे के अंदर दो मुख्य अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

एसपी विकास सांगवान ने बताया कि घटना के संबंध में गांव किशनपुरा उतराधा निवासी दीपक कुमार द्वारा घटनास्थल पर रिपोर्ट दी गई कि उसके पिता घर के सामने पशुओं के नोहरे में परचूनी की दुकान करते हैं और रात को वहीं सो जाते थे। बुधवार की रात भी रोजाना की तरह उसके पिता वही सो रहे थे। रात करीब 10:00 बजे मेरे मोबाइल पर सोनू बावरी ने कॉल कर दुकान पर बुलाया।
सोनू बावरी के साथ गगन मेघवाल व दीपू पवार भी थे। उन्होंने उससे दूध व अन्य सामान मांगा। बाकी सामान देकर दूध नहीं होना बताने पर शराब के नशे में तीनों उससे झगड़ा करने लगे। तब उसने कहा कि आगे से कभी दुकान में शराब पीकर मत आना, जिससे वह नाराज होकर चले गए। इसके बाद वह भी दुकान बंद कर घर चला आया। रात को तीनों ने नोहरे में घुसकर कुल्हाड़ी व लोहे की सब्बल से चारपाई पर सो रहे उसके पिता के सिर पर वार कर हत्या कर दी। सुबह जब उन्होंने आकर देखा तो उसके पिता खून से लथपथ चारपाई पर पड़े थे। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसपी सांगवान ने बताया कि घटना की अगली सुबह सूचना मिलते ही एसएचओ संगरिया धर्मपाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल मीणा व सीओ करण सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक टीम, एमओबी हनुमानगढ़ तथा डॉग स्क्वायड टीम श्रीगंगानगर को बुला घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया।
एसएचओ धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित की गई टीमों ने मुखबिर तंत्र व तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से सूचना संकलित कर घटना में वांछित मुख्य आरोपी इंद्राज उर्फ गगन एवं सोनू बावरी को गुरुवार को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जिनसे अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


