khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 11:24 AM (IST)
बाड़मेर। भोजाराम की ढाणी के पास मंगलवार को सुबह एक निजी बस ने दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक भभूताराम पुत्र खेताराम और मोटाराम पुत्र जोगाराम नोखा के ही निवाशी है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और अपनी जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबित निजी बस का ड्राइवर तेज गति और लापरवाही से बस चला रहा था और उसने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसपर सवार दोनों लोगो की मौत हो गई।
यह भी पढ़े :देश-दुनिया में बनेगी रावली टाडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की पहचान यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता