Two killed, 10 injured as trolley overturns in Chandauli, UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के चंदौली में ट्रॉली पलटने से दो की मौत, 10 घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 जनवरी 2024 08:40 AM (IST)
यूपी के चंदौली में ट्रॉली पलटने से दो की मौत, 10 घायल
चंदौली,। उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित नौगढ़ थाना क्षेत्र के पास सोमवार को अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, दस लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि चंदौली स्थित नौगढ़ थाना क्षेत्र के पास मजदूरों का दल जंगल में काम कर रहा था। काम करके लोग घर लौट रहे थे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मौके पर पुलिस के साथ चकिया विधायक कैलाश आचार्य और चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव भी पहुंचे।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement