Two jalopy buses traveled through 40 villages-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो खटारा बसों के जरिए 40 गांवों का सफर

khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 8:16 PM (IST)
दो खटारा बसों के जरिए 40 गांवों का सफर
आनंदपुर साहिब। आज यातायात की दृष्टि से सभी इलाके पहुंच की स्थिति में है और लोगों को अच्छी सुविधा मिल रही है। ये दावे किए जाते हैं हर राज्य की सरकार की ओर से। लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर नजर आती है। ऐसा ही हाल है चंगर क्षेत्र का। जहां सिर्फ दो बसों के सहारे चालीस गांवों का सफर होता है। वो भी ऐसी बसें, जो खटारा हो चुकी है। इन चालीस गांवों के लोग आज भी धूप हो या छांव। खुले आकाश के नीचे बस का घंटों इंतजार करते हैं। आजादी के साठ साल बीत जाने के बाद भी आनंदपुर साहिब के चंगर इलाके के ये गांव आज यातायात के साधनों के लिए तरस रहे हैं। जबकि हर ओर निजी वाहनों के साथ सरकारी गाड़ियों की रेलमपेल आसानी से नजर आती है। यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं... यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement