two including women arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्लैकमेल करके ठगे लाखों रुपये, महिला सहित दो गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 जून 2019 11:49 AM (IST)
ब्लैकमेल करके ठगे लाखों रुपये, महिला सहित दो गिरफ्तार
जयपुर। राजधानी की विद्याधर नगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फांसकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरोह के फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। डीसीपी (नॉर्थ) मनोज कुमार बताया कि तुलसी नगर निवासी रोहिताश कुमार मीणा ने गत दस मई को मामला दर्ज कराया कि आरोपी सुमन सैनी ने करीब दो वर्ष पूर्व उसे प्रेमजाल में फांसकर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर विद्याधर नगर थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेल करने के बाद तीन लाख रुपए ले लिए और ज्यादा रुपयों की मांग पूरी नहीं करने पर जेल भिजवा दिया। दुष्कर्म के मामले में सजा से बचाने के लिए बयान बदलने के बदले आरोपी सुमन सैनी ने गिरोह के माध्यम से रुपयों की डिमाण्ड शुरू कर दी। एक बैंक से 12 लाख रुपए का लोन दिलाकर उपरोक्त लोन की राशि सहित करीब 17 लाख रुपए ब्लैकमेल करके हड़प लिए और डरा-धमकाकर साढ़े छह लाख रुपए की डिमाण्ड कर रहे है। परिवादी की पत्नी ने थाने में बताया कि एक व्यक्ति जो अपना नाम कभी सीताराम सैनी व कभी नरेन्द्र सैनी बताकर पिछले करीब 10 दिन से लगातार उसे कॉल कर पीड़िता सुमन सैनी के बयान बदलवाने की कहकर 6 लाख 50 हजार रुपए देने के लिए धमका रहा है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। बयान बदलने की राशि के साईपेटे 50 हजार रुपए देने के लिए सीकर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया है। पुलिस टीम ने रुपए देने के लिए भेजकर आरोपी सुमन सैनी (24) निवासी ढाणी मेडा वाली गांव इटावा भोपजी सामोद हाल टोडी हरमाडा और सीताराम (28) निवासी गांव खेजरोली गोविंदगढ चौमूं को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अब गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement