Two arrested with alcohol-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराब सहित दो गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 6:00 PM (IST)
शराब सहित दो गिरफ्तार
हनुमानगढ़। जिले की तलवाड़ा झील पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ शुरू किया गया अभियान लगातार जारी है। तलवाड़ा थानाधिकारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजेश कुमार आर्य ने पिछले चार दिनों में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई जनों को गिरफ्तार किया है। ताजा कार्रवाई में उन्होंने बीती रात्रि दो जनों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजेश आर्य ने मय पुलिस टीम की। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु थानाधिकारी राजेश कुमार आर्य मय पुलिस टीम बीती रात्रि गश्त पर थे। दौराने गश्त उन्होंने चक सात डीबीएल डबली खुर्द में छापा मारकर दयाराम पुत्र नत्थूराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 51 पव्वे देशी शराब के बरामद किए। एक अन्य कार्रवाई में आर्य ने रामपुरा उर्फ रामसरा से विनोद पुत्र सहीराम को अवैध शराब के 84 पव्वे देशी शराब सहित काबू किया। पकड़े गए दोनों के खिलाफ 19/54 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement