khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 11:30 AM (IST)
सिरसा। भारतीय सेना ज्वाइन करने के मकसद से आमजन को जागरूक करने के लिए इंडियन आर्मी के दो हॉट एयर बैलून देर रात सिरसा पहुंचे। सोमवार सुबह सेना के इस ग्रुप के सदस्यों ने भगत सिंह स्टेडियम में आमजन से बातचीत की और लोगों को सेना ज्वाइन करने के लिए जागरूक किया। सेना के अधिकारियों ने कहा की सेना में सिर्फ युद्ध नहीं इस तरह के एडवेंचर भी होता है। इन बैलून को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा।