Try to climb the car at a traffic policeman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रष्टाचार मिटाने वाले ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 6:47 PM (IST)
भ्रष्टाचार मिटाने वाले ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास
श्रीगंगानगर। सुखाडिय़ा सर्किल पर शुक्रवार को सफारी गाड़ी को रुकवाने का प्रयास करना एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। पुलिसकर्मी ने चालक को गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को रोकने के बजाय पुलिसकर्मी की तरफ गाड़ी दौड़ा दी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी सतर्क था और उसने तुरंत खुद को बचा लिया। खास बात यह है कि गाड़ी के आगे लगी प्लेट पर हिंदी, पंजाबी व इंग्लिश में ‘भारत भ्रष्टाचार मिटाओ पार्टी’ लिखा हुआ है। साथ ही गाड़ी चालक ने प्लेट पर अपना नाम रमेश कुमार लिख रखा था।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement