ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत

कपूरथला। रेल कोच फैक्टरी के अंदर पेंट शाप के नजदीक वीरवार की ट्रक व बाइक चालक की टक्कर में बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर मौके से फरार हो गया।
वीरवार की 40 वर्षीय राजन पुत्र अश्विनी कुमार निवासी मोहल्ला जानकी दास अपने घर से आरसीएफ में बतौर ठेकेदार सरवन सिंह के पास, जो बतौर सुपरवाइजर की नौकरी करता है, के पास अपनी बाइक पर सवार होकर रवाना हुआ। जब वह आरसीएफ की पेंट शाप के नजदीक पहुंचा तो दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिसके कारण राजन की मौके पर ही मौत हो गई। राजन अपने पीछे अपनी पत्नी, बेटा व बेटी को छोड़ गए। राजन के घर में जैसे ही उसकी मौत की खबर पहुंची पूरा परिवार शोक में डूब गया और आसपास के पड़ोसियों व मोहल्ला निवासियों ने भी जैसे ही उसकी मौत की खबर सुनी सभी की आंखे नम हो गई। राजन की पत्नी जो कि आनंद पब्लिक स्कूल में अध्यापिका है, अपने पति की मौत की खबर सुनते ही शौक में डूब गई। दोनों बच्चे बार-बार रोते-रोते अपने पापा को याद कर रहे थे।
कपूरथला
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Traffic
Features


