Trouble for people is continue due to notbandi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी के चलते जारी है लोगों की परेशानी का दौर

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 4:25 PM (IST)
नोटबंदी के चलते जारी है लोगों की परेशानी का दौर
नवांशहर। नोटबंदी 29 दिन हो गए पर हालात अभी भी जस के तस बने हुए है। बैंकों के बाहर हालात यह है की बैंकों के एटीएम में कैश डालने के लिए जैसे ही कैश वैन पहुंचती है वैसे ही एटीएम से रुपये निकालने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। शहर के बैंकों के एटीएमों पर लंबी लाइनें लगी दिखाई दी। नोटबंदी के 29 वें दिन भी बैंकों के बाहर व एटीएम मशीनों के आगे लंबी लाइने देखने को मिली। कई वेतन भोगियों को वेतन नहीं मिल सका। सुबह से शाम होने तक रोजाना कभी एक बैंक तो कभी दूसरे बैंकों के चक्कर लगाने को लोग मजबूर हैं। हर लाइन में लगे लोगों को दो से तीन घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। कई बैंकों में तो लोगों का नंबर आने तक कैश ही खत्म हो जाता है। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement