Advertisement
त्रिपुरा : आचार संहिता उल्लंघन को लेकर सीएम खांडू के खिलाफ शिकायत

माकपा नेता ने अपने आरोप के पक्ष में खांडू के मचमारा में पूरे चुनावी अभियान के संबंध में दो सीडी भी पेश किया है।
इस बीच, भाजपा ने खांडू के निजी दौरे का राजनीतिकरण करने के लिए माकपा की आलोचना की है। पार्टी के अनुसार, खांडू आमंत्रण के बाद मचमारा बौद्ध मठ गए थे।
भाजपा प्रवक्ता मृणाल कांति देब ने पत्रकारों से कहा, "खांडू ने त्रिपुरा में अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान किसी भी चुनावी अभियान में हिस्सा नहीं लिया। त्रिपुरा में किसी भी भाजपा नेता ने उनसे मुलाकात नहीं की।"
उन्होंने कहा, "यह वाम दल का राजनीतिक दिवालयापन है, जो हर चीज को राजनीति में घसीटता है।"
60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए मतदान 18 फरवरी को होंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


