Tribal Unity Conference opened-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आदिवासी एकता सम्मेलन का आगाज, हजारों की उमड़ी भीड़

khaskhabar.com: शनिवार, 14 जनवरी 2017 3:48 PM (IST)
आदिवासी एकता सम्मेलन का आगाज, हजारों की उमड़ी भीड़
उदयपुर। आदिवासी एकता परिषद् की और से 24 वां सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन का आगाज शनिवार को हुआ। उदयपुर के डाकन कोटड़ा में आयोजित हो रहे इस 2 दिवसीय महासम्मेलन में 29 राज्यों के हजारों आदिवासी लोग हिस्सा ले रहे है। महासम्मेलन के आगाज से पहले सुबह 10 बजे हजारो आदिवासियों की महारैली आयोजित हुई। जो मोहता पार्क से रवाना होकर पैदल यात्रा के रूप में रेती स्टेंड पहुंची। वहा से वाहनों के माध्यम से रैली महासम्मेलन स्थल पहुंचकर महाधिवेशन में परिवर्तित हुई। महाधिवेशन के शुभारंभ पर आदिवासी परंपरा अनुसार शराब की छाग लगाकर प्रकर्ति की पूजा की। शुभारंभ के अवसर पर महाधिवेशन में मौजूद हजारों आदिवासियों ने सीमा पर शहीद हुए जवानों को 2 मिनट का मौन रख कर श्रृद्धांजलि दी। 24वां आदिवासी एकता परिषद् के इस महासम्मेलन को इस बार विकास की होड़, सभ्यताओं के संघर्ष एवं संस्कृति का विकृतिकरण की थीम दी गयी है

[@ नकल करते पकड़ी गई तो उठाया ऐसा कदम ...]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement