Advertisement
जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने पिपलांत्री में पर्यावरण संरक्षण के कार्यों का किया अवलोकन

उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान में सक्रिय रहकर भाग लें। हर व्यक्ति यदि साल में कम से कम एक पौधा भी लगाए, तो हम अपने पर्यावरण को काफी हद तक सुधार सकते हैं। पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी आवश्यक है, ताकि वे सही ढंग से विकसित हो सकें और हमें दीर्घकालिक लाभ पहुंचा सकें। इस पहल को एक जनांदोलन बनाएं और अपने बच्चों के लिए एक स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करें। आपका छोटा सा प्रयास भी हमारे ग्रह के लिए बड़ा परिवर्तन ला सकता है।
मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने पिपलांत्री गांव में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए विविध कार्यों की सराहना करते हुए इसे पूरे देश के लिए एक अनुकरणीय मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि पिपलांत्री का मॉडल पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का एक अद्वितीय उदाहरण है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस पहल से पिपलांत्री गांव में न केवल पर्यावरण में सुधार हुआ है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास में भी वृद्धि हुई है। पेड़ों की देखभाल और संरक्षण ने गांव में रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं और ग्रामीणों में एकता और सहयोग की भावना को प्रबल किया है।
मंत्री खराड़ी ने डीएमएफटी योजनान्तर्गत भील बस्ती काना का तालाब ग्राम मोरवड़ में ट्यूबवेल मोटर पाईप लाईन पानी की टंकी निर्माण कार्य एवं भीलवाती माण्डा का क्यारा ग्राम मोरवड़ में ट्यूबवेल मोटर पाईप लाईन पानी की टंकी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में अधिकतम विकास हेतु प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


