khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मार्च 2017 9:37 PM (IST)
बीकानेर। भारतीय सेना हमेशा ही प्राकृतिक तथा मानव निर्मित आपदाओं में जनता की सहायता के लिए तत्पर रही है। राजस्थान सरकार ने इस विषय के मद्देनजर दक्षिण पश्चिमी कमान की चेतक कोर के अंतर्गत एसडीआरएफ बटालियन को विशेष प्रयोगात्मक प्रशिक्षण देना तय किया है। इसके तहत एडीआरएफ बटालियन का पहला 40 सदस्यों का दल चार सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए रणबांकुरा खण्ड, बीकानेर आएगा। दल को प्राकृतिक आपदाओं के साथ साथ मानव निर्मित आपदाएं जैसे परमाणु, रासायनिक और औद्योगिक आपदाएं, आग तथा बाढ़ राहत प्रबंधन, घायलों को चिकित्सा तथा रेडियो संचार पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।