Training camp organized for quality prenatal checkup-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच के लिए लगाया प्रशिक्षण शिविर

khaskhabar.com: सोमवार, 25 नवम्बर 2024 6:30 PM (IST)
गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच के लिए लगाया प्रशिक्षण शिविर
धौलपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच हेतु जिले में कार्यरत एएनएम का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंतीलाल मीना ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान गुणवत्ता पूर्ण प्रसव पूर्व जांच के बारे में बताया गया साथ ही गर्भावस्था के दौरान मधुमेह के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण द्वारा प्रसव पूर्व देखभाल को सुदृढ़ कर सकते हैं और सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है। डीआरसीएचओ डॉ. शिव कुमार शर्मा टीकाकरण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण द्वारा शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर तथा प्रजनन दर को कम किया जा सकता है समुदाय स्तर पर एनसी सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्ण देखभाल से देने से हम ज्यादा से ज्यादा उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान और उसका उच्च स्वास्थ्य केंद्र पर प्रबंधन करा सकते हैं।
जिला कॉर्डिनेटर यूएनएफपीए रिपुंजय ने परिवार नियोजन पर सही सलाह परामर्श और परिवार नियोजन की सेवाओं के बारे में एवं को बताया गया प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में नर्सिंग ट्यूटर पंकज मुद्गल तथा जपाईगो से पूजा मिश्रा और सुमित पुरी के द्वारा प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के समापन पर समस्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement