Train getting late due to fogg, passengers in trouble-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोहरे के कारण देरी से चल रही है रेलगाडिय़ां, यात्रीयों को परेशानी

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 5:01 PM (IST)
कोहरे के कारण देरी से चल रही है रेलगाडिय़ां, यात्रीयों को परेशानी
रेवाड़ी। कोहरे के कारण अधिकांश रेल गाडियां देरी से चल रही है। उतर पश्चिम रेलवे की जयपुर मण्डल की 19 गाडिय़ां दो घंटे से 27 घंटे तक की देरी से चल रही है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे विभाग ने यात्रियों से अपील की है की स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर या रेलवे की वेबसाइट के जरिए गाडिय़ों का समय जान कर ही स्टेशन पहुंचकर यात्रा करें। जयपुर मण्डल की हरियाणा के यात्रियों को भी प्रभावित करने वाली ये गाडिय़ां है। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 14863 वाराणसी -जोधपुर 27 घंटे लेट, 12413 अजमेर से जम्मूतवी छह घंटे लेट, 15716 अजमेर से किशनगंज 3 घंटे लेट, 14659 दिल्ली -जैसलमेर दो घंटे लेट, 14321 बरेली- भुज 3 घंटे लेट, 12403 इलाहाबाद -जयपुर साढ़े पांच घंटे लेट, 19270 मुज्जफरपुर -पोरबंदर साढ़े तीन घंटे लेट, 19574 जयपुर -ओखा साढ़े सात घंटे देरी से चल रही है। यह जानकारी जयपुर मण्डल के पीआरओ तरुण जैन ने दी। खास खबर Exclusive: निर्वाचन आयुक्त डॉ नसीम जैदी से अहम बातचीत

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement