Tragedy Strikes Eid Milad-un-Nabi Procession in Udaipur: Youth Dies After Steel Gun Cap Breaks While Firing Cracker-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में हादसा : मिनी स्टील गन से पटाखा फोड़ते समय ढक्कन टूटने से युवक की मौत, मातम में बदलीं खुशियां

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अगस्त 2026 5:35 PM (IST)
उदयपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में हादसा : मिनी स्टील गन से पटाखा फोड़ते समय ढक्कन टूटने से युवक की मौत, मातम में बदलीं खुशियां
उदयपुर। शहर में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार दोपहर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 22-25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 1 बजे खेमपुरा चौराहे के पास हुआ, जहां पटाखा फोड़ते समय हुए तकनीकी विस्फोट के चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रेलवे कॉलोनी निवासी मोहम्मद सलमान (पुत्र मोहम्मद अनवर) के रूप में हुई है। घटना के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे का घटनाक्रम
स्टील गन का पिछला हिस्सा टूटा: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सलमान जुलूस के दौरान मिनी स्टील गन में 'आलू बम' रखकर फोड़ रहा था। अचानक तेज दबाव के कारण गन का पिछला ढक्कन टूटकर छिटक गया और सीधे सलमान की गर्दन में जा धंसा।
अस्पताल में मृत घोषित: गंभीर चोट लगने से सलमान लहूलुहान होकर अचेत हो गया। जुलूस में मौजूद लोग और परिजन उसे तुरंत महाराणा भूपाल (एमबी) अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार का सहारा था सलमान: परिजनों के अनुसार, सलमान पेशे से टेंपो चालक था। वह पांच भाई-बहनों में दो भाइयों से बड़ा और दो बहनों से छोटा था।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर और अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और घटना के वास्तविक कारणों की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement