Advertisement
यातायात सिपाही बोला, डीएसपी करते हैं गाली गलौज, एसपी ने दिए जांच के आदेश

एसपी और डीजीपी से निवेदन है कि ये जो निचले क्रम के अधिकारी है, उनकी जगह सीधी भर्ती से आने वाले अधिकारियों को जिम्मा दिया जाए। उदयपुर ट्रैफिक डिप्टी नेत्रपाल सिंह जब भी आते हैं, तब बदतमीजी करते हैं। हमें बोलते हैं, चौराहे पर बीच में खड़े हो जाओ। हमारा दर्द समझे, हमें नौकरी से हटा दो या बर्खास्त कर दो, लेकिन हमारे बीच से बदतमीजी करने वाले अधिकारियों को हटाया जाए।
इस मामले में डीएसपी नेत्रपाल सिंह का कहना है कि कांस्टेबल काम नहीं करना चाहता, इसलिए आरोप लगा रहा हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक को की है। जिस पर एसपी योगेश गोयल ने कहा कि मामले की जांच एएसपी को सौंपी है। जिनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सिपाही आशुराम साल 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था। जनवरी 2023 से वह यातायात पुलिस में है। इससे पहले वह लसाडिया थाने पर तैनात था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


