tractor-trolley full of stones crushed the sadhu in Dholpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साधु को कुचला

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 नवम्बर 2017 12:47 PM (IST)
पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साधु को कुचला
धौलपुर। जिले के बसेड़ी थाना इलाके की अंगदपुरा पुलिया के पास एक पत्थर से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साधु को कुचल दिया। हादसे में साधु की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से धौलपुर जिले के गढ़ी लज्जा गांव निवासी रामचंद्र पुरी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बसेड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बसेड़ी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर पत्थर से भरे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लबेड़ापुरा पुलिस चौकी खड़े करवा दिए हैं और चालकों से पूछताछ शुरू कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक़ हादसा उस वक्त हुआ जब मृतक रामचंद्र बसेड़ी में बैंक से पेंशन लेने जा रहा था। तभी इलाके की अंगदपुरा पुलिया के पास एक पत्थर से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साधु को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement