town of indecency against girls stop-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्राओं से अभद्रता के विरोध मे कस्बे रहा बंद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 11:15 PM (IST)
छात्राओं से अभद्रता के विरोध मे कस्बे रहा बंद
सवाई माधोपुर। जिले के बोंलि उपखंड- के पीपलवाडा कस्बे मे छात्राओं से अभद्रता के विरोध में शुक्रवार को कस्बे के समस्त विद्यालय व बाजार बंद रहे। ग्रामीणों व स्थानीय छात्राओं ने बताया की गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कुछ असामाजिक तत्व विद्यालय मे छात्राओं के चेंजिग रूम मे घूसकर अभद्रता की। विरोध करने पर नशे मे धूत असामाजिक तत्वो ने अध्यापकों व छात्रों से मारपीट की।पुलिस के पहुंचने से पूर्व सभी मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर अध्यापको ने बौंली थाने मे मामला दर्ज करवाया। घटना के बाद आरोपीयों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने राउमावि पर ताला जड दिया और जमकर नारेबाजी की। छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए कस्बे के सभी विद्यालयो को बंद करवा कर मुख्य बस स्टेण्ड पर जाम लगा दिया। विरोध मे कस्बेवासियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बौंली एसआई लेखराज का भी ग्रामीणो ने घेराव किया साथ ही एक घंटे की कडी समझाइश व आरोपीयों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद छात्राओं ने जाम खोला। एसआई लेखराज ने बताया कि दबिश देकर शीघ्र ही आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[@ माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक.... ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement