Tough action on the drunker vechical driver : kataria Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : कटारिया

khaskhabar.com: बुधवार, 17 अगस्त 2016 10:55 PM (IST)
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : कटारिया
बैठक में उन्होंने 5 साल से अधिक समय तक एक ही थाने में टिके पुलिसकर्मियों को बदलने, मालखानों में जब्त सामान व थानों में जब्त सामान का निस्तारण करने, प्रदेश में नियमित रूप से नाकाबंदी कराने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस छह माह के लिए निलंबित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशील जिलों की पुलिस के लिए बुलेटपु्रफ जैकेट व हैलमेट उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने सीएलजी के पुनर्गठन पर जोर देते हुए कहा कि सीएलजी गठन में किसी भी राजनीतिक दल का पदाधिकारी नहीं होना चाहिए। साथ ही इसमें स्वच्छ छवि, एससी/एसटी वर्गों के प्रतिनिधि एवं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में अधिकारियों ने अलवर जिले के भिवाड़ी इलाके में बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए दो भागों में विभाजित कर तिजारा क्षेत्र को पृथक वृत्त बनाने का आग्रह किया।
बैठक में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध पंकज कुमार सिंह, अजमेंर रेंज के प्रभारी नन्दकिशोर, भरतपुर रेंज के बी.एल. सोनी, बीकानेर रेंज के आर.पी.मेहरड़ा, कमिश्नरेट जयपुर के एन.आर.के. रेड्डी, जयपुर रेंज के डी.सी.जैन, कोटा रेंज के टी.एल.मीना, उदयपुर रेंज के सौरव श्रीवास्तव ने अपने-अपने रेंज का अपराध प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अपराधों में आई कमी के बारे में बताया। इस पर मंत्री ने संतोष जताया।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement